Site icon सप्त स्वर ज्ञान

पंडित भीमसेन जोशी जीवनी Pandit Bhimsen Joshi Biography in Hindi

पंडित भीमसेन जोशी जीवनी

पंडित भीमसेन जोशी जीवनी

पंडित भीमसेन जोशी जीवनी पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 14 फरवरी 1922 ईस्वी (रथ सप्तमी) को हुआ। इनके पिता का नाम श्री गुरुनाथ जोशी था। पंडित भीमसेन जोशी बाल्यकाल से ही संगीत की ओर आकर्षित हुए। संगीत की शिक्षा लेने के लिए पंडित भीमसेन जोशी बार-बार घर से भागे और बड़े-बड़े कलाकारों से संगीत की शिक्षा ग्रहण की।

10 वर्ष की आयु में हारमोनियम की शिक्षा ” अगसक चनप्पा ” ( कुर्तफोटि ) द्वारा राग भीमपलासी से शुरू हुई। रामभाऊ कुंदगोलकर ” सवाई गांधर्व के संपर्क में आकर इन्होंने संगीत में उच्च शिक्षा ग्रहण की। भीमसेन जोशी को सबसे पहले ” रामाय राम भद्राय ” ने सिखाया। सन 1944 ईस्वी में भीमसेन जोशी का विवाह हुआ।

भारतीय संगीत में पंडित भीमसेन जोशी का योगदान

भारतीय संगीत में पंडित भीमसेन जोशी का योगदान – किराना घराने के श्रेष्ठ गायक भीमसेन जोशी अपनी बुलंद आवाज, स्वर का सच्चा लगाव, राग – विस्तार, तान में विविधता और अद्भुत सुर – सौंदर्य के प्रदर्शन के बल पर पंडित भीमसेन जोशी भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय और श्रेष्ठ गायक सिद्ध हो गए। और भारत की ख्याल गायन शैली को आगे बढ़ाने का काम किया।

1937 ईस्वी में पंडित भीमसेन जोशी एक जाने-माने ख्याल गायक हो गए थे। ख्याल गायन के साथ-साथ ठुमरी और भजन में भी महारत हासिल कर लिया था। पंडित जी ने ख्याल गायक एवं ठुमरी, भजन को प्रसारित करने का काम किया और प्रचार-प्रसार के लिए बड़े-बड़े संगीत सम्मेलनों में भाग लिया। साथ ही साथ हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज भी दी।

पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत के हिंदुस्तानी संगीत शैली के सबसे प्रमुख गायकों में से एक हैं। ख्याल गायन भजन ठुमरी में इनका नाम बहुत ही लोकप्रिय हुआ। सन 1972 ईस्वी में पंडित भीमसेन जोशी को “ पदम श्री ” से सम्मानित किया गया। मृत्यु पंडित भीमसेन जोशी की मृत्यु 25 फरवरी 2011 ईस्वी को 89 वर्ष की आयु में हो गया । 

भारतीय संगीत में पंडित भीमसेन जोशी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।

Advertisement
पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न कब किस साल मिला ?

उन्हें 2008 में भारत रत्न ( देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ) से सम्मानित किया गया ।

पंडित भीमसेन जोशी का पूरा नाम क्या है ?

पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी Pandit Bhimsen Gururaj Joshi .

Advertisement
Advertisement

Biography – जीवनी

वैदिक काल में संगीत- Music in Vaidik Kaal ( ch- 1/9 )

Advertisement
Advertisement
Share the Knowledge
Exit mobile version